सिमडेगा मतदान केंद्रों पर उमड़ी वोटरों की भीड़, 59% हुआ मतदान


झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले गए। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रोंं पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सिमडेगा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आई।यहां सुबह 11 बजे तक 26.92 फीसद वोट डाले गए। इससे पूर्व नौ बजे तक 11.48 फीसद वोट पड़े। दोपहर के एक बजे तक सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में 45.40% वोट डाले गए। जबकि 3 बजे तक 59.07 मतदान हुआ।


सुरक्षा बल के जवान मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। कुछ मतदान केंद्रों मतदाताओं को फूल देकर उनका स्वागत भी किया जा रहा है। यसिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर श्रद्धानंद बेसरा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार भूषण बाड़ा और झारखंड पार्टी के टिकट पर आइपीएस रेजी डुंगडुंग भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।