पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में एक मस्जिद में हुए धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायल हैं। क्वेटा के डीएसपी अमानुल्लाह की भी इस हमले में मारे जाने की खबर हैं।
सूत्रों के मुताबिक क्वेटा के सिविल हॉस्पिटल में घायलों को भर्ती कराया गया जिनकी हालत गंभीर है।पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता के ट्विट कर जानकारी दी और में कहा गया कि सुरक्षाबलों ने धमाके की जगह को चारों ओर से घेर लिया है और सेना पुलिस के साथ मिलकर तलाशी कर रही है।
पाकिस्तान सेना के प्रमुख जावेद बाजवा के अनुसार "पुलिस और प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद की जा रही है। वो लोग कभी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते जिन्होंने मस्जिद में मासूम लोगों को निशाना बनाया है।"