अब तक 64 लोगों की मौत हो गयी है चीन में , यूपी में राहत की खबर


चीन की सरकार से मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वायरस के चलते सोमवार तक 64 और लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब मरने वालों का आंकड़ा 4 सौ तक हो गया है। चीन के वुहान से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है।


दुनिया कोरोना के दहशत से कांप रही है। चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 सौ के पार पहुंचने वाली है। तो वहीं भारत में कोरोना वायरस से बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए राजकीय आपदा घोषित कर दी गई है।


वैसे तो कोरोना के केस मुंबई से लेकर उज्जैन तक आए लेकिन सबसे ज्यादा मामला केरल से आए है। केरल में 2239 लोगों को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। 84 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 2155 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।


चीन से अबतक 6 सौ 56 भारतीय को लाया जा चुका है। इनमें से 250 छात्रों में मानेसर के आर्मी बेस अस्पताल रखा गया है। जबकि 406 लोग आईटीबीपी अस्पताल में है। आईटीबीपी अस्पताल में महिलाओं- बच्चों को रखा गया है। जबकि आर्मी अस्पताल में पुरुषों को रखा गया है।


यूपी में राहत की खबर


उत्तर प्रदेश में कोरोना के संदिग्ध मरीजों में से किसी में भी कोरोना वायरस नहीं पाया गया है। लखनऊ, महाराजगंज, गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर के चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चीन से आए 29 यात्रियों को पूरी सतर्कता के साथ उनके घरों पर ही रखा गया है। उनके परिवार वालों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।


अभी तक कोरोना वायरस के फैलने के कारण का पता नहीं लगा है। लेकिन कहा जा रहा है कि चीन के हुवेई प्रांत के वुहान शहर में इसके फैलने का बड़ा कारण यह था कि उन लोगों का कही न कहीं सी-फूड और जानवरों के बाजार से संबंध था। इसलिए यह कहा जा रहा है कि यह शायद जानवरों से आया है।